सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जम्मू कश्मीर के लिए स्वायत्तता की सिफारिश प्रकाशित: Thu, 24 Dec 2009 at 10:42 IST (Sanjay Srivastava) जम्मू। प्रधानमंत्री के कार्यसमूह ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जम्मू कश्मीर के लिए स्वायत्तता की सिफारिश करते हुए कहा है कि केंद्र इस संबंध में एक प्रस्ताव पर विचार कर सकता है जिसे सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस ने बनाया है ।
इस समूह ने यह भी कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 370 को उसके मौजूदा स्वरूप में बने रहना चाहिए। इस अनुच्छेद के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पांचवें कार्यसमूह का गठन किया था । इसकी अगुवाई जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायाधीश एस सगीर अहमद कर रहे हैं। सिफारिशों से संबंधित अपनी रिपोर्ट इस कार्यसमूह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सौंप दी है । - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













