सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
क्लीनिक में मृत मिला प्रेमी जोड़ा प्रकाशित: Thu, 17 Dec 2009 at 22:19 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) Tags: जम्मू कश्मीर श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में एक क्लीनिक में एक प्रेमी जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। स्थानीय थाना प्रभारी इम्तियाज अहमद ने कहा कि 20 से 30 साल की उम्र के समीर और शगुफ्ता यहां से 24 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर मागम में मलिक डेंटल क्लीनिक में आज सुबह मृत पाये गये। अहमद के अनुसार प्राथमिक जांच में दिखाई देता है कि प्रेमी.प्रेमिका का यह जोड़ा कल रात क्लीनिक में आया था। वे कमरे को गर्म रखने के लिए गैस हीटर को चालू करके सो गये थे और दम घुटने से उनकी मौत हो गयी। उन्होंने कहादोनों का दम घुट गया और नींद में ही उनकी मौत हो गयी। सुबह जब करीब नौ बजे क्लीनिक खोला गया तो दोनों के शव मिले। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
