सदस्य बनिए


18 से बीएसई-एनएसई में ट्रेडिंग नौ बजे से



प्रकाशित: Wed, 16 Dec 2009 at 22:51 IST (Jai Shanker Prasad Shukla)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
मुंबई। भारत में दो मुख्य शेयर बाजारों बंबई स्टाक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई में अब 18 दिसंबर यानि इसी हफ्ते कारोबार के अंतिम दिन शुक्रवार से बीएसई और एनएसई में सुबह नौ बजे से कारोबार होगा। शेयर बाजार बंद होने का समय 3.30 बजे ही रहेगा। कारोबार लगभग एक घंटा पहले शुरू होगा। विदित हो कि बीएसई और एनएसई ने शुक्रवार से कारोबार सुबह नौ बजे से शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों के साथ तालमेल बैठाने के लिए दोनों शेयर बाजारों ने कारोबार का समय बढ़ाया है। बंबई शेयर बाजार ने कल कारोबार दस मिनट पहले यानी 9:45 बजे शुरू करने की घोषणा की थी। बीएसई की इस घोषणा के बाद आज नेशनल स्टाक एक्सचेंज को अपना कारोबारी समय करीब 55 मिनट बढ़ाने की घोषणा करनी पड़ी। एनएसई ने सुबह 9 बजे कारोबार शुरू करने का फैसला किया। लेकिन बीएसई भी पीछे नहीं रहा और कुछ मिनट बाद ही उसने भी एनएसई की तरह सुबह 9 बजे कारोबार शुरू करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, कल बीएसई ने शुक्रवार से कारोबार 9:55 के बजाय 9:45 बजे शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन एनएसई द्वारा सुबह 9 बजे से ही कारोबार शुरू करने फैसले के बाद आज उसे एक बार फिर से नए समय की घोषणा करनी पड़ी है। इस तरह अब दोनों की शेयर बाजारों में कारोबार का समय करीब एक घंटा बढ़ गया है। अभी तक दोनों शेयर बाजारों में कारोबार 9:55 पर शुरू होकर 3:30 बजे बंद होता है। बीएसई के प्रवक्ता ने कहा कि हमने शुक्रवार से कारोबार 9 बजे शुरू करने का फैसला किया है। एनएसई के अधिकारी ने कहा 'एनएसई ने कारोबारी समय बढ़ा दिया है, कारोबार अब सुबह नौ बजे से होगा। यह विस्तार 18 दिसंबर से प्रभावी होगा। बाजार के बंद होने का समय अपराह्न 3:30 बजे ही होगा।' एनएसई के प्रबंध निदेशक रवि नारायण ने एक निजी टीवी चैनल को बताया 'अन्य एक्सचेंजों द्वारा कारोबार के समय में बदलाव से हमारे भागीदारों के पास समय बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।' नारायण ने कहा ' हम समय में परिवर्तन के संबंध में बीएसई के साथ सहयोग करेंगे।' अक्तूबर में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने कारोबार का समय ढाई घंटे बढ़ाकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक करने को मंजूरी दी थी। दोनों एक्सचेंजों को उम्मीद है कि समय बढ़ने से उनके कारोबार में इजाफा होगा।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -