सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
बीएसई सेंसेक्स 64 अंक चढ़ा प्रकाशित: Thu, 10 Dec 2009 at 19:29 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार के मिले.जुले रुख के बीच भारी उतार.चढ़ाव दर्ज करते हुए बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 64.09 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,189.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.64 अंक की बढ़त के साथ 5,134.65 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा दूरसंचार कंपनियों को 3जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए विदेश से धन जुटाने की अनुमति दिए जाने से इनके शेयरों में तेजी आई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि यूरोपीय बाजारों के तेजी के साथ खुलने से बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली। हालांकि खाद्य मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी को लेकर बाजार दबाव में दिखा। आज की तेजी में सबसे अधिक 3.43 फीसद का लाभ भारती एयरटेल को हुआ, जबकि रिलायंस कम्युनिकेशन में 2.78 फीसद की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक में 2.45 फीसद, भेल में 2.78 फीसद और एल एंड टी में 1.95 फीसद की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, प्रमुख निर्माण कंपनियां भी निवेशकों के बीच आकषर्ण में रहीं। रिजर्व बैंक ने रीयल एस्टेट कंपनियों को एकीकृत टाउनशिप विकसित करने के लिए विदेश से फंड जुटाने की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2010 कर दी। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 16 लाभ के साथ, जबकि 14 गिरावट के साथ बंद हुए। कैपिटल गुड्स, बैंक, बिजली, प्रौद्योगिकी और धातु शेयरों में तेजी का रुख रहा।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में गिरावट दर्ज करने वालों में सन फार्मा ने 1.79 फीसद, हीरो होंडा ने 1.70 फीसद और ग्रासिम, हिंदुस्तान युनिलीवर, मारुति सुजुकी, विप्रो और एचडीएफसी ने एक फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
