सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
सड़क हादसे में 10 मरे, 48 जख्मी प्रकाशित: Tue, 08 Dec 2009 at 22:22 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) Tags: जम्मू कश्मीर जम्मू। जम्मू कश्मीर में आज अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए । मरने वालों में छह बाराती भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक बारात-दल को यहां से 130 किलोमीटर दूर बग्गर से बटोटे ले जा रहा वाहन बुधी मारशी के करीब चिनाब नदी में जा गिरा । इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए ।
घायलों को पहले बटोटे के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से उन्हें वायुयान से जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । एक अन्य सड़क दुर्घटना में यहां से 225 किलोमीटर दूर पुंछ जिले के खानेतार में एक बस के गड्डे में गिरने से मोहम्मद शरीफ नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के गोरखा नगर में ट्रक से टकराने से राजेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई । जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक मोटरसाइकिल सवार दलीप सिंह और पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई । एक और सड़क दुर्घटना में जम्मू से श्रीनगर जा रहे वाहन में बैठी दो महिलाएं जख्मी हो गईं जब बीएसएफ का एक ट्रक उस वाहन से टकरा बैठा। यह घटना जम्मू से 150 किलोमीटर दूर रामबान में हुई । एक और सड़क हादसे में एक लड़की ने जान गंवा दी। सड़क और निर्माण मंत्री जी एम सरूरी ने प्रशासन को मृतक के परिजन को मुआवजे के आदेश दिए हैं। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
