सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
लाहौर में विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 49 हुई प्रकाशित: Tue, 08 Dec 2009 at 14:49 IST (Sanjay Srivastava) Tags: लाहौर , दो आत्मघाती बम हमला लाहौर। लाहौर में भीड़भाड़ भरे एक बाजार में कल रात हुए दो आत्मघाती बम हमलों के बाद इसमें मारे जाने वाले लोगों की संख्या आज बढ़कर 49 हो गयी जब घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कई लोगों की मौत हो गयी । इसके अलावा मलबे में से भी कुछ शव निकाले गये।
जिला प्रशासन प्रमुख सज्जाद भुट्टा ने कहा कि अल्लामा इकबाल कस्बे के मून मार्केट में कल रात हुए हमले में मारे गये लोगों में 29 पुरुष, 13 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 180 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से 62 का अब भी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। विशेष पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद गुर्जर ने कहा कि दोनों बम हमलावरों के सिर भी विस्फोट स्थल से बरामद कर लिये गये हैं। ये विस्फोट एक बैंक और पुलिस थाने के निकट एक मिनट के फासले पर हुए थे। विस्फोटों के बाद आग लग गयी और दर्जनों दुकानें इसमें जल गयीं। विस्फोट के समय महिलाओं और बच्चों सहित सैंकड़ों लोग बाजार में मौजूद थे। लोग आज सुबह मून मार्केट क्षेत्र स्थित दुकानों और घरों का मलबा हटाते देखे गये। बाजार भर में जूते और कपड़ों के टुकड़े पड़े हुए हैं। यह बाजार खान.पान की दुकानों के लिये जाना जाता है। कई इमारतें धुएं के चलते काली हो गयीं। कई लोग आत्मघाती हमलावरों के विध्वंस को देखने के लिये हमला स्थलों पर इकट्ठा हो गये। कुछ महिलाएं क्षतिग्रस्त दुकानों और मोटरसाइकलों को देखकर रो पड़ीं। किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने अज्ञात आतंकवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लाहौर बार एसोसिएशन ने वकीलों से कहा कि वह हमले के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए आज अदालतों में न आयें। एसोसिएशन ने लोगों से यह भी कहा कि वे आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट हों। पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि भारत मून मार्केट में हुए हमले में कथित तौर पर संलिप्त है लेकिन उनके इस दावे का प्रांतीय मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने समर्थन नहीं किया। जिन्ना अस्पताल में आज सुबह घायलों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शरीफ ने कहा वह (सनाउल्ला) अटकलों के आधार पर आरोप नहीं लगा सकते। बहरहाल दक्षिणी वजीरिस्तान और बलूचिस्तान में भारत के (अशांति फैलाने में) शामिल रहने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। भारत इन आरोपों का खंडन करता है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
