सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
Upendra Rai
shyam sunder
|
जम्मू कश्मीर में हथियार और विस्फोटक बरामद प्रकाशित: Sun, 06 Dec 2009 at 22:15 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) Tags: जम्मू कश्मीर जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियारों का जखीरा और विस्फोटक बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने मेंधार तहसील के बालाकोट सेक्टर में तलाशी अभियान के तहत चार एके राइफल, तीन पिस्तौल एवं गोलियां और साढ़े तीन किलो आरडीएक्स बरामद किया। पुलिस ने बताया कि 13 डोगरा राइफल्स और पुलिस के संयुक्त दल ने कल यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान शुरु किया कि कहीं इस तरफ से कोई आतंकी घुसपैठ न कर सके। तलाशी अभियान के तहत हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसा जान पड़ता है कि बरामद हथियार घुसपैठ करने वाले आतंकियों के थे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
