सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
वायदा सौदे पर एनएसई के खिलाफ शिकायत प्रकाशित: Sun, 06 Dec 2009 at 19:14 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) Tags: एनएसई नई दिल्ली। देश के नये स्टाक एक्सचेंज, एमसीएक्स एसएक्स ने प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टाक एक्सचेंज के खिलाफ विदेशी मुद्रा का वायदा कारोबार बिना शुल्क लिए चलाने की भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के समक्ष शिकायत की है। इस पर नेशनल स्टाक एक्सचेंज का कहना है कि किसी भी नए कारोबार के शुरू में ऐसी व्यवस्था एक सामान्य बात होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग :सीसीआई: के एक अधिकारी ने कहा कि हम अगले कुछ दिन में यह फैसला करेंगे कि एमसीएक्स..एसएक्स की शिकायत पर विचार किया जाए या नहीं। शिकायत में एनएसई पर बाजार बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एमसीएक्स और फिनांशन टेक्नोलाजीज द्वारा प्रवर्तित एमसीएक्स..एसएक्स ने गत सप्ताह अपनी शिकायत में कहा था कि एनएसई शुल्क मुक्त मुद्रा के वायदा सौदे की इजाजत देकर बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठा रहा है। इस बारे में संपर्क किये जाने पर एनएसई के प्रवक्ता ने कहा, एनएसई विकास अवस्था में कई उत्पादों के सौदों पर शुल्क नहीं लगाता। हमें सीसीआई से इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। हमें जब भी सूचना मिलेगी, हम उसका जवाब देंगे। एमसीएक्स एसएक्स का मुद्रा वायदा खंड में 52 फीसद बाजार हिस्सेदारी का दावा है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
