सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
शास्त्रीय गायक उस्ताद शराफत अली का निधन प्रकाशित: Wed, 02 Dec 2009 at 20:57 IST (Tariq Habib) लाहौर। शाम चौरासी घराने से ताल्लुक रखने वाले और प्रतिष्ठित सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित शास्त्रीय गायक उस्ताद शराफत अली खान का लाहौर में निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। खान उच्च रक्त चाप और मधुमेह से पीड़ित थे। गत सोमवार सेहत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कल निधन हुआ।
वह जाने माने शास्त्रीय गायक उस्ताद सलामत अली खान के ज्येष्ठ पुत्र थे। वर्ष 1955 में मुल्तान में जन्मे शराफत ने बचपन से ही गायिकी शुरू कर दी थी। उन्होंने लाहौर के प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज से स्नातक पाठ्यक्रम किया। खान ने पिता की गायिकी के अंदाज को सीखा। उन्होंने ठुमरी, काफी, ख्याल तथा गजल गायिकी में महारत हासिल की। उन्हें सबसे पहले अफगानिस्तान का तमगा ए हुनर पुरस्कार मिला। बाद में भारत में उन्हें सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके पुरखे मियां चांद खान और मियां सूरज खान मुगल सल्तनत के बादशाह अकबर के दरबार के गायक तानसेन के समकालीन थे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














