सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया प्रकाशित: Sat, 28 Nov 2009 at 15:37 IST (Avdhesh Kumar) जम्मू। किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया।
पुलिस ने आज बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने जम्मू से 270 किलोमीटर दूर दाचन के पिंजरारी के जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरु किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। कल देर शाम तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी थी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान हिजबुल के फिरदौस अहमद मट्टू के रूप में हुई है। अन्य आतंकवादी भागने में सफल रहे। सुरक्षा बल अन्य आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













