सदस्य बनिए


जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़



प्रकाशित: Wed, 25 Nov 2009 at 15:51 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सेना ने दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ कर वहां से हथियार और विस्फोटक बरामद किया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि कल रात रियासी जिले के गुलाबगढ़ घाटी के एयरटेल नल्लाह क्षेत्र के जंगल में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तलाशी और घेरेबंदी अभियान के तहत आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
सेना ने आतंकी ठिकाने से अन्य सामानों के अलावा 13 डेटोनेटर, पिस्तौल की 17 गोलियां बरामद की।
रियासी जिले के मंगर-लानर में सेना ने एक अन्य आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से एक ग्रेनेड, 303 राइफल की 31 गोलियां, 7.62 एमएम राइफल की 30 गोलियां और एक डेटोनेटर बरामद किया।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -