सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
लापता दो बच्चों का शव जंगल से बरामद प्रकाशित: Wed, 25 Nov 2009 at 13:48 IST (Ramesh Chandra) लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार की रात दो मासूम बच्चों का शव जंगल से बरामद किया गया। बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गयी है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज के गौरा गांव निवासी राजू कहार की 13 वर्षीय बेटी प्रीति और पांच वर्षीय बेटे राहुल का शव गांव के पास के जंगलों में मिला। दोनों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गयी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे मंगलवार दोपहर से ही लापता थे। परेशान परिजन दिन भर बच्चों को खोजते रहे। बाद में दोनों बच्चों के शव गांव के पास के जंगल में मिले। घटना की सूचना मिलते ही आईजी जोन, डीआईजी और एडीजी (कानून व्यवस्था) मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि हत्या में गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
