सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
लाहौर हमले के लिए पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे पीसीबी प्रकाशित: Mon, 23 Nov 2009 at 22:43 IST (Avdhesh Kumar) कराची। नेशनल असेंबली की स्थायी समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को श्रीलंकाई टीम पर मार्च में लाहौर में हुए आतंकी हमले में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के लिये सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
समिति के अध्यक्ष जमशेद दस्ती ने सुनवाई के बाद कहा कि पीसीबी प्रमुख एजाज बट को पूरी घटना के गवाह के तौर पर दस दिन के अंदर के दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। दस्ती ने कहा कि यदि बट ऐसा नहीं करते हैं तो समिति इस मामले को सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखेगी और उनसे उन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिये कहेगी जिन्हें श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादियों के हमले के दौरान लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है । उन्होंने कहा कि समिति ने आज की सुनवाई में बट की अनुपस्थिति और मेहमान टीम की सुरक्षा के लिये तैनात अधिकारियों में से किसी को भी अब तक निलंबित नहीं किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। दस्ती ने कहा कि समिति ने मांग की है कि इन अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि उनकी लापरवाही से पाकिस्तान की छवि खराब हुई और पाकिस्तान में क्रिकेट को करारा झटका लगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













