सदस्य बनिए


जम्मू कश्मीर में बढ़ गयी है घुसपैठ



प्रकाशित: Mon, 23 Nov 2009 at 21:17 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कारागार महानिदेशक अशोक भान ने आज कहा कि राज्य में 1995 से हिंसा में कमी आयी है लेकिन 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद वहां घुसपैठ बढ़ गयी है।
भान ने कहा कि यह बात ध्यान देने योग्य है कि जब भी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों में कमी आयी, देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गयी। भान ने ‘आतंकवाद से लड़ने की तैयारी' शीर्षक से यहां आयोजित सेमिनार में कहा कि1995 से जम्मू कश्मीर में हिंसा में कमी देखी गयी है लेकिन अन्य राज्यों में हमलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 26/11 के हमलों के बाद कश्मीर में घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है और पाकिस्तान के समर्थन से ‘स्लीपर सेल' बनाने की बड़ी तैयारी चल रही है। भान ने कहा कि भारत में आतंकवाद और अस्थिरता पैदा करना पाकिस्तान की राजकीय नीति है और इसकी सरजमीं का इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में होता रहेगा। उन्होंने कहा जहां 1990 के दशक तक कश्मीर प्रमुख तौर पर निशाने पर था बाद में आतंकी ढांचे की दिशा अन्य शहरों की ओर बढ़ गयी।
भान ने पाकिस्तान के साथ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम पाकिस्तान को शांत करने के लिए अमेरिका या अन्य किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -