सदस्य बनिए


मीरवाइज जहां चाहें, जाने के लिए स्वतंत्र:कृष्णा



प्रकाशित: Fri, 20 Nov 2009 at 18:55 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नयी दिल्ली। चीन की यात्रा के लिए मीरवाइज उमर फारूक को वीजा दिए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने आज कहा कि वह जहां चाहें, जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
कृष्णा ने आज संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह जहां चाहें, जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ऐसी यात्राओं को प्रोत्साहन देता है चाहे ये यात्राएं पाकिस्तान की हों या चीन की हों।
मीरवाइज एक गैर सरकारी संगठन के अतिथि के तौर पर चीन जाएंगे और वहां एक व्याख्यान देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के आरोपी डेविड कोलमेन हेडली, तहव्वुर हुसैन राणा और पाकिस्तान स्थित अन्य आरोपियों के प्रत्यर्पण पर विचार कर रहा है।
कृष्णा ने कहा कि जांच अभी जारी है। हम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार समुचित कदम उठाएगी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.029335975647 - @