सदस्य बनिए


करीना ने किया शिवसेना पर पलटवार



प्रकाशित: Sat, 14 Nov 2009 at 22:08 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने शिवसेना पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी ओर से उन्हें अब तक साड़ी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने करीना की आगामी फिल्म ‘कुर्बान' के पोस्टर में उनकी पीठ दिखाए जाने को लेकर गुस्से का इजहार किया था।
पार्टी के इलाके के विभाग प्रमुख जितेंद्र जनावाले ने कहा था कि हम जल्द ही करीना के आवास पर जाएंगे और उन्हें साड़ी भेंट करेंगे। करीना को पार्टी की ओर से अब तक साड़ी नहीं मिली।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी फिल्म ‘कुर्बान' के प्रमोशन के दौरान कहा कि मुझे अब तक कोई साड़ी नहीं मिली है लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह अच्छी होगी। जनावाले के नेतृत्व में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने करीना के उस पोस्टर के सामने साड़ी बांध दी थी जिसमें उन्हें कम कपड़ों में दिखाया गया है। इस फिल्म में उनके साथ उनके ब्वायफ्रेंड सैफ अली खान भी हैं।
पोस्टर के अश्लील होने संबंधी दावों पर करीना ने कहा कि मुझे पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं दिखा। मेरा मानना है कि यह बेहद सौंदर्यपरक है। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -