सदस्य बनिए


भारत ने आखिरकार अफगानिस्तान को हराया



प्रकाशित: Fri, 13 Nov 2009 at 19:05 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नयी दिल्ली। अगले दौर की दौड़ से बाहर हो चुके भारत ने इराक के अर्बिल में खेली जा रही एएफसी अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता क्वालीफायर ग्रुप सी मैच में अफगानिस्तान को 4-1 से हराकर आखिरकार सांत्वना जीत दर्ज की ।
भारत इससे पहले अपने लीग मैचों में इराक, सऊदी अरब और ओमान से हार चुका है । भारत को अपने अन्तिम लीग मैच में कुवैत से खेलना है ।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम हाफ टाइम तक 0-1 से पिछड रही थी, लेकिन दूसरे सत्र में उसने शानदार वापसी कर ली ।
भारत के लिये मलसावमफेला ने 48वें और 72वें मिनट में दो गोल किये जबकि जेजे लालपेकलुआ ने 60वें मिनट और 80वें मिनट में गोल किये ।
अफगानिस्तान की टीम पहले हाफ में पूरी तरह से छाई रही । अफगानिस्तान ने मैच के 20वें मिनट में गुलाम नियाजी के पास पर मुहम्मद राहिमी ने गोल किया ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.029433965683 - @