सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जैक्सन के 1994 के शादी प्रमाण पत्र की होगी नीलामी प्रकाशित: Thu, 12 Nov 2009 at 18:15 IST (Avdhesh Kumar) ‘पॉप संगीत के सम्राट’ माइकल जैक्सन के साथ लीजा मारी प्रेसले की 1994 में हुई शादी का प्रमाणपत्र न्यूयार्क में नीलाम होने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक इस प्रमाणपत्र पर इन दोनों कलाकारों के दस्तखत हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में उनकी शादी के छोटे से समारोह के बाद इस प्रमाणपत्र को 26 मई 1994 को जारी किया गया था। रॉक एंड रोल सम्राट एल्विस प्रेस्ली की बेटी लीजा की जैक्सन के साथ यह बहुचर्चित शादी 1996 तक बरकरार रही। न्यूयार्क में अगले साल जनवरी में इस प्रमाणपत्र की नीलामी होगी। वहीं, निलामीकर्ता फिलीप वेस ने उम्मीद जताई है कि इसे एक अच्छी खासी रकम मिलेगी क्योंकि जून में पॉप सम्राट की मृत्यु के बाद से उनमें लोगों की रूचि बढ़ गई है। वेस ने कहा कि माइकल जैक्सन की असमय मृत्यु के बाद उनसे जुड़ी कोई भी चीज अब अत्यधिक रूचि की है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
