सदस्य बनिए


संगीत समारोह : ठुमके लगाकार शिल्पा करेंगी राज को बेकरार



प्रकाशित: Wed, 11 Nov 2009 at 14:59 IST (Sonika Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
मेहंदी है सजने वाली, गालों में प्यारी लाली... कुछ इसी तरह के गानों से एक शाम खंडाला में सजने वाली है। जी हां बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी शादी से एक दिन पहले यानी 21 नवंबर को संगीत समारोह कर रही हैं। वह इस समारोह को यादगार बनाने के लिए सारी तैयारियों में व्यस्त हैं।
खबर है कि खंडाला में होने वाले इस कार्यक्रम में शिल्पा अपने मंगेतर राज कुंद्रा के साथ खूब ठुमके लगाएंगी। संगीत की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।
कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े खास तौर पर इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि उस दिन सभी का डांस परफेक्ट हो। इस दिन वैडिंग कपल और उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार परफॉर्म करेंगे। जब इस बारे में गणेश हेगडे़ से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मेरे लिए संगीत प्रोफेशनल चीज नहीं हैं। मैं शिल्पा से जुड़ा हुआ हूं, इसलिए मेरी कोशिश इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने की हैं। हमने किसी प्रफेशनल डांसर को प्रोग्राम में शामिल करने के बजाय कोशिश की है कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर एक बेहतरीन कार्यक्रम पेश करें।
खासतौर पर राज का छोटा भाई इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। संगीत के लिए राज का परिवार खासतौर पर लंदन से आ रहा है।
प्रोग्राम की थीम के बारे में पूछने पर गणेश ने कहा कि वैसे तो हमने कोई थीम नहीं तय की हैं। बावजूद इसके हमने इस बात का खास ख्याल रखा है कि शिल्पा एक साउथ इंडियन परिवार से हैं और राज एक पंजाबी हैं, इसलिए हमारे पास साउथ इंडियन व पंजाबी डांस, म्यूजिक व स्टाइल के काफी ऑप्शन होंगे। इसके अलावा शिल्पा अपने किसी रोमांटिक नंबर पर राज के साथ परफॉर्म करेंगी।
मालूम हो कि शिल्पा और राज की शादी खंडाला में ही 22 नवंबर को परिवार और करीबी मित्रों के बीच संपन्न होगी। इसके बाद शिल्पा अपनी शादी की भव्य पार्टी मुंबई में देंगी जिसमें कई सितारों के मौजूद होने की खबर है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -