सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
दलाई लामा के दौरे की मीडिया कवरेज पर रोक प्रकाशित: Tue, 10 Nov 2009 at 18:33 IST (Avdhesh Kumar) तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। तवांग के स्थानीय प्रशासन ने मीडिया को इस वक्त यहां की यात्रा पर आए तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात और सवाल नहीं करने को कहा है।
प्रशासन ने कल रात घोषणा की कि दलाई लामा की खिनमे मठ की यात्रा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस कार्यक्रम के रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया है लेकिन ऐसा माना जाता है कि मीडिया को दलाई लामा के करीब जाकर उनसे सवाल करने से रोकने के लिये ऐसा किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने एक बयान के जरिये मीडिया से कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करे और दलाई लामा से चीन के बारे में कोई सवाल नहीं करे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
