सदस्य बनिए


कैटरीना की शादी का फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र



प्रकाशित: Mon, 09 Nov 2009 at 21:44 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय विधायक की शादी का फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र बनाये जाने का मामला सामने आया है।
फर्जी प्रमाण पत्र के मुताबिक कैटरीना शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो के विधायक रमेश मैंदोला के साथ दो दिसंबर 2008 को विवाह सूत्र में बंधी थीं और इस जोड़े ने 11 दिसंबर 2008 को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) में अपनी शादी का पंजीयन भी कराया था।
आईएमसी के विवाह पंजीयक डॉ. नटवर सारडा ने संवाददाताओं से कहा कि कहना न होगा कि कैटरीना और मैंदोला की शादी का पंजीयन प्रमाण पत्र एकदम फर्जी है। इसे आईएमसी के जारी करने का सवाल ही नहीं उठता । यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व ने आईएमसी के जारी किसी विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र को स्कैन किया। फिर सॉफ्टवेयर की मदद से बड़ी सफाई से इसमें पति-पत्नी के रूप में रमेश मैंदोला और कैटरीना कैफ का नाम दर्ज कर दिया।
डॉ.सारडा ने कहा कि आईएमसी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत करने जा रहा है, ताकि शरारती तत्व को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -