सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
पिता की शोहरत के मोहताज नहीं निरो के बच्चे प्रकाशित: Mon, 09 Nov 2009 at 12:15 IST (Sunil Sharma) लंदन। मशहूर हालीवुड अभिनेता राबर्ट डी निरो के बच्चे अपने पिता के सुपर स्टार व्यक्तित्व से कतई प्रभावित नहीं हैं और वह इसके बारे में बात तक भी करना पसंद नहीं करते।
66 वर्षीय निरो के बच्चे इस बात की परवाह नहीं करते कि उनके पिता एक मशहूर हस्ती हैं और आस्कर पुरस्कार विजेता से वह ‘‘प्रभावित भी नहीं हैं ।’’ डी निरो ने कहा‘‘ मेरे बच्चे मेरे कैरियर के बारे में अधिक बात नहीं करते।’’ ‘‘टैक्सी ड्राइवर’’ स्टार के अपने तीन संबंधों से चार बच्चे तथा एक गोद ली हुई बेटी है। वह कहते हैं कि इसकी वजह यह हो सकती है कि उनका पालन पोषण हालीवुड में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा‘‘ लास ऐंजिलिस में हमारा घर था जहां मेरी पहली पत्नी और बड़े बच्चे रहे थे । लेकिन उस घर में हम अधिक समय तक नहीं रहे। मुझे लास ऐंजिलिस जाना पसंद है लेकिन मैं वहां रहना नहीं चाहता। ’’ - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













