सदस्य बनिए


चिदंबरम ने पाकिस्तान को चेताया



प्रकाशित: Sun, 01 Nov 2009 at 10:03 IST (Tariq Habib)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
मदुरै। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तानी जमीं से कोई और हमला होने पर बहुत सख्त जवाब दिया जायेगा। चिदंबरम ने कहा कि वह पाकिस्तान को भारत के साथ खेल नहीं करने की चेतावनी दे रहे हैं और मुंबई हमला ‘अंतिम खेल’ होना चाहिये।
उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी सीमा पर आतंकवाद का सामना करने के लिये दिन ब दिन मजबूत हो रहे हैं। मैं पाकिस्तान को हमारे साथ खेल नहीं करने की चेतावनी दे रहा हूं। मैंने उसे बता दिया है कि मुंबई हमला अंतिम खेल है। इसे वहां से रोके।’’ उन्होंने तमिल भाषा में दिये गये अपने भाषण में कहा, ‘‘यदि आतंकवादी पाकिस्तान से भारत में कोई हमला करने की कोशिश करेंगे, तो न केवल उन्हें परास्त किया जाएगा बल्कि इसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा।’’
चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली घुसपैठ की किसी भी कोशिश का भारत कड़ा जवाब देगा और ‘‘हम इस तरह की किसी भी घुसपैठ से निपटने की शक्ति रखते हैं।’’
उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि वह भारत के मामलों में दखलअंदाजी न करे लेकिन यदि वह ऐसा करना जारी रखता है तो ‘‘हम उससे सख्ती से निपटेंगे।’’
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -