सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख काकोडकर 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त प्रकाशित: Sat, 31 Oct 2009 at 09:15 IST (Sanjay Srivastava) मुंबई। प्रख्यात वैज्ञानिक अनिल काकोडकर परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष पद से 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। काकोडकर ने पिछले वर्ष भारत व अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
काकोडकर वैज्ञानिकों के उस दल के सदस्य रहे हैं, जिसने सफलतापूर्वक पोखरण-प्रथम (1974) और पोखरण-द्वितीय (1998) परमाणु परीक्षण संपन्न कराए थे। काकोडकर परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव भी हैं। काकोडकर के सेवानिवृत्त होने में मात्र एक महीना शेष रह गया है, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक उनका उत्तराधिकारी तय नहीं कर पाई है। इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक श्रीकुमार बनर्जी का नाम सबसे आगे है। आमतौर पर बीएआरसी के निदेशकों को ही एईसी का अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा रही है। काकोडकर भी इसी रास्ते इस पद पर पहुंचे थे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
