सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
पेशावर विस्फोट आतंकियों का ‘निर्लज्ज’ कृत्य : बान की मून प्रकाशित: Thu, 29 Oct 2009 at 09:31 IST (Sanjay Srivastava) संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान में कल हुए बम विस्फोट को ‘भयावह’ करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि मासूम लोगों की जान जाने से उन्हें बहुत आघात पहुंचा है।
बान ने पत्रकारों से कहा यह संयुक्त राष्ट्र के लिए बहुत दुखद और कठिन समय है। आतंकियों के इस कृत्य को ‘निर्लज्ज’ बताते हुए बान ने कहा इसे किसी भी स्तर पर न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा पेशावर में भयावह बम विस्फोट हुआ। मासूम लोगों के जान गंवाने से मुझे बहुत आघात पहुंचा है। पेशावर में कल महिलाओं के एक बाजार में 150 किग्रा विस्फोटक से लदी कार में विस्फोट हो गया था। विस्फोट में 95 लोग मारे गए जबकि 213 लोग घायल हो गए थे। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पहुंचने के कई घंटे बाद पेशावर में विस्फोट हुआ। हिलेरी यहां आतंकवाद के खिलाफ जंग पर वार्ता करने आई हैं। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
