सदस्य बनिए


बट कल भारत दौरे पर



प्रकाशित: Tue, 27 Oct 2009 at 22:58 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एजाज बट कल भारत दौरे पर आयेंगे लेकिन उन्होंने इसके बारे में तफ्सील से बताने से इंकार कर दिया ।
बट ने अचानक आयोजित भारत दौरे के मकसद के बारे में बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।
उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ चीजें गोपनीय हैं और मैं भारत दौरे पर जाने से पहले ही उनका खुलासा नहीं कर सकता । पहले मुझे वहां जाने दीजिये और लौटने पर मैं तफ्सील से बताऊंगा ।’’ बट कल दोपहर को नयी दिल्ली जायेंगे । सूत्रों का कहना है कि वह अगले साल इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी20 श्रृंखला के आयोजन के लिये भारतीय बोर्ड को राजी करने जा रहे हैं ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -