सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
भारत दौरे के लिये कदाम्बी व कौशल श्रीलंकाई टीम में प्रकाशित: Tue, 27 Oct 2009 at 22:46 IST (Avdhesh Kumar) कोलंबो। बायें हाथ के बल्लेबाज तिलिना कदाम्बी और विकेटकीपर बल्लेबाज कौशल सिल्वा को अगले महीने के भारत दौरे के लिये श्रीलंकाई टेस्ट टीम में शामिल किया गया है ।
कदाम्बी को वनडे क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टेस्ट टीम में जगह दी गई है । पिछले साल वनडे टीम में वापसी के बाद से उन्होंने 17 वनडे मैचों में 44 . 14 की औसत से 618 रन बनाये हैं । सिल्वा ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है । वह पाकिस्तान ए के खिलाफ खेलने वाली श्रीलंका ए टीम के कप्तान भी थे । श्रीलंका को भारत दौरे पर तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैच खेलने हैं । श्रीलंकाई टीमें इस प्रकार है । टेस्ट: कुमार संगकारा ‘कप्तान’, मुथया मुरलीधरन, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा परानविताना, तिलान समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, तिलिना कदाम्बी, प्रसन्ना जयवर्धने, कौशल सिल्वा, चनाका वेलेगेदारा, तिलन तुषारा , नुवान कुलशेखरा, धम्मिका प्रसाद, रंगाना हेराथ, अजंता मेंडिस। टी20 : कुमार संगकारा ‘कप्तान’, मुथया मुरलीधरन, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, चमारा कापूगेदारा, एंजेलो मैथ्यूज, सी जयसिंघे, कौशल वीररत्ने, अजंता मेंडिस, एम पुष्पकुमारा, चनाका वेलेगेदारा, तिलन तुषारा, लसिथ मलिंगा, नुवान कुलशेखरा । वनडे: कुमार संगकारा ‘कप्तान’, मुथया मुरलीधरन, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, चमारा कापूगेदारा, तिलिना कदाम्बी, उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, तिलन समरवीरा, सनत जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, दिलहारा फर्नांडो, तिलन तुषारा, नुवान कुलशेखरा, अजंता मेंडिस । - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













