सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जयपुर रहकर जनता का दर्द दूर करूंगी: वसुंधरा राजे प्रकाशित: Tue, 27 Oct 2009 at 20:07 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) Tags: वसुंधरा राजे जयपुर। नेता प्रतिपक्ष से त्यागपत्र देने के बाद बाद जयपुर पहुंची वसुंधरा राजे ने समर्थकों को भरोसा दिलाया है कि वह राजस्थान में रहकर उनकी आकांक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करेंगी।
चार्टर्ड हवाई जहाज से सांगानेर हवाई अडडे पर उतरने के बाद अपने समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं से घिरी वसुंधरा राजे जुलूस की शक्ल में अपने आवास पर पहुंची। राजे का सांगानेर हवाई अडडे से लेकर उनके आवास के बीच कई स्थानों पर स्वागत किया गया। राजे ने अपने आवास पर समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह राजस्थान में ही रहकर लोगों के दुखों को दूर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के विश्वास और आकांक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करेंगी। राजे के स्वागत के लिए समर्थक पाटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा का एक धड़ा इससे पूरी तरह से दूर रहा। गौरतलब है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा वसुंधरा राजे से नेता प्रतिपक्ष से त्यागपत्र मांगने के बाद करीब ढाई महीने तक कशमकश चली और राजे ने पिछले दिनों त्यागपत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को नहीं वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सौपा था। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
