सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
बच्चों को सुई से बींधने वाली शिक्षिका गिरफ्तार प्रकाशित: Tue, 27 Oct 2009 at 17:01 IST (Avdhesh Kumar) बीजिंग। चीन के युन्नान में 24 साल की एक किंडरगार्टन शिक्षिका ने नन्हें मुन्ने बच्चों को ‘काबू’ में करने के लिए चार से छह साल के 20 बच्चों को इंजेक्शन की सुई से बींध दिया।
जियांशी काउंटी के दाशिहू गांव स्थित गैर-लाइसेंसशुदा स्कूल शिहू किंडरगार्टन की इस घटना से बच्चों के मां-बाप के गुस्से का कोई ठिकाना नहीं रहा। उनकी शिकायत के बाद शिक्षिका सुन किकी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में अधिकारियों ने पाया कि इन नन्हें मुन्ने बच्चों को इंजेक्शन की सुई घोंपी गई हैं। एक महिला झाउ लिमेइ ने चाइना डेली को बताया कि उसकी चार साल की बेटी तांग मेंगकी को पिछले हफ्ते कई बार सुइयां चुभाई गई। अधिकारियों ने सिरिंजों को जब्त कर लिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन सिरिंजों में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं है। झाउ ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने बताया कि अपराह्न की संक्षिप्त नींद के दौरान सुन ने उसके बाएं हाथ के पिछले हिस्से में सुई घोंपी थी। मैंने उस वक्त इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा था।’’ उसने कहा, ‘‘लेकिन जब मेरी बेटी ने कहा कि शिक्षिका ने पिछले शुक्रवार को उसे दोबारा सुई घोंपी तो मैं स्तब्ध रह गई। मैंने पाया कि उसके कुल्हे के पास चुभोने के पांच निशान हैं।’’ - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













