सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
हिलेरी जल्दी ही पाक दौरे पर आएंगी: अधिकारी प्रकाशित: Sat, 24 Oct 2009 at 20:36 IST (Avdhesh Kumar) वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जल्दी ही पाकिस्तान का दौरा करेंगी लेकिन सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा की तिथियां घोषित नहीं की जा सकतीं।
सार्वजनिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री पी.जे. क्राउले ने कहा कि हम सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा की तिथियां घोषित नहीं करने जा रहे। उन्होंने कहा कि क्लिंटन ने कई बार संकेत दिया कि वह अपने पहले पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर आशान्वित हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रूक ने कहा कि इस्लामाबाद से इस बारे में पहले ही कुछ खबरें आयी हैं कि विदेश मंत्री कब आ रही हैं। ये सभी अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि क्लिंटन की यात्रा को लेकर यदि अटकलें वास्तविकता के नजदीक भी पायी जाती हैं तो योजना बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिलेरी पाकिस्तान के नेताओं, सैन्य कमांडरों और नागरिक समाज के सदस्यों से बातचीत करेंगी। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
