सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
भाजपा में लोकतंत्र खत्म : वसुंधरा प्रकाशित: Sat, 24 Oct 2009 at 09:59 IST (Sanjay Srivastava) नयी दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा पार्टी आलाकमान पर उनसे ‘अपमानजनक’ तरीके से इस्तीफा मांगने और पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया।
वसुंधरा ने अपना इस्तीफा पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के कुछ घंटे पूर्व वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सौंपा। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बैठक में वसुंधरा का इस्तीफा पेश किया। जिसे स्वीकार कर लिया गया। शाम को बोर्ड द्वारा इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के तुरंत बाद वसुंधरा अपने पुत्र और सांसद दुष्यंत के साथ पार्टी के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने उनके निवास पर गईं। उन्होंने कहा मैंने संसदीय बोर्ड के सभी 11 सदस्यों को पत्र भेजा है क्योंकि उन्होंने ही इस्तीफे के बारे में फैसला किया था। उन्होंने पत्र के मजमून के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा मैं हमेशा से पार्टी की अनुशासित सदस्य रही हूं और रहूंगी। जो कुछ हुआ वह मेरे और पार्टी के बीच रहेगा। सूत्रों के अनुसार वसंधुरा ने अपने पत्र में पार्टी आलाकमान पर अपना ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में लोकतंत्र समाप्त हो गया है और पार्टी में विश्वसनीयता भी नहीं बची। उन्होंने पार्टी पर महिलाओं को प्रोत्साहन नहीं देने का भी आरोप लगाया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
