सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
ईरान लौटा, परमाणु वार्ता शुरू प्रकाशित: Wed, 21 Oct 2009 at 11:19 IST (Sanjay Srivastava) वियना। यूरेनियम संवर्धन करार पर सुलह समझौते को जारी रखने के कड़े राजनयिक प्रयासों के बाद ईरान परमाणु वार्ता पर लौट आया है।
ईरान, अमेरिका, रूस तथा फ्रांसीसी अधिकारियों ने वियना में कल देर रात अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी के मुख्यालय में वार्ता शुरू कर दी। आईएईए की मौजूदगी में अमेरिका और ईरान के बीच अलग से मुलाकात होने के बाद यह वार्ता शुरू हुई है। मुख्यालय से कल ईरानी अधिकारियों के कोई जानकारी दिए बिना चले जाने और उसके बाद तेहरान द्वारा यह कहे जाने पर कि वह पेरिस को इस बातचीत में शामिल नहीं करना चाहता वार्ता ठप होती नजर आ रही थी। लेकिन अंतत: सभी पक्ष वार्ता की मेज पर लौट आए और वार्ता में भाग लेने वाले आईएईए प्रमुख अल बरदेई ने कहा कि वह आज फिर मिलेंगे । वार्ता रूस और फ्रांस के उस प्रस्ताव पर हो रही है जिसमें ईरान को हथियार निर्माण से कम स्तर के यूरेनियम संवर्धन की अनुमति देने की बात कही गयी है। पश्चिमी ताकतें ईरान के यूरेनियम पर अच्छा खासा नियंत्रण चाहती हैं जिसके बारे में उन्हें आशंका है कि इसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में किया जा सकता है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
