सदस्य बनिए


ब्रिटेन में भारतीय मूल का डॉक्टर जांच के घेरे में



प्रकाशित: Wed, 21 Oct 2009 at 10:25 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लंदन। कई चिकित्सकीय गलतियों के कारण एक ब्रिटिश नागरिक की मौत के बाद भारतीय मूल के एक डॉक्टर पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लग सकता है ।

ब्रिटेन में डॉक्टरों को प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस देने एवं उन पर निगरानी करने वाली सर्वोच्च संस्था जनरल मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर नवीन शंकर के खिलाफ सुनवाई शुरू की है । उन्होंने 1971 में पटना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी।

शंकर (59) के खिलाफ नवीनतम आरोप है कि वह निक्की सैम्स में सर्विकल कैंसर के लक्षणों को पहचान नहीं सके जबकि महिला ने चार वर्षों में आठ बार उनसे संपर्क किया था। महिला ने लगातार पेट में दर्द की शिकायत की लेकिन शंकर ने कभी भी उसकी आंतरिक जांच नहीं की और उससे कहा कि यह ‘गंभीर नहीं है।’ किसी दूसरे डॉक्टर से दिखाने के बाद उसने जांच की । इससे पहले शंकर को एक बच्चे के गंभीर मामले में बुरे व्यवहार के कारण निलंबित किया गया था ।

सैम्स की दूसरे डाक्टर ने रेडियोथेरेपी एवं कीमोथेरेपी शुरू की लेकिन करीब एक वर्ष बाद उसकी मौत हो गई। जनरल मेडिकल काउंसिल द्वारा पिछले हफ्ते शंकर के खिलाफ सुनवाई शुरू करने के बाद कई शिकायतें मिलीं ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -