सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
ब्रिटेन के चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर को गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रकाशित: Thu, 15 Oct 2009 at 22:52 IST (Avdhesh Kumar) लंदन। दुनिया भर में बच्चों के मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाले ब्रिटेन स्थित एक संगठन को यहां गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से नवाजा गया है।
गांधी फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार बीती रात ‘द चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर’ को दिया गया। यह गैर लाभकारी संगठन बच्चों, उनकी देखभाल करने वाले लोगों के लिए कानूनी सलाह और प्रतिनिधित्व मुहैया कराता है। इस संगठन की संरक्षक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने कहा कि यह संगठन न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि पूरी दुनिया में बच्चों के हितों की रक्षा करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह संगठन सभी उम्र के बच्चों का प्रतिनिधित्व करता है। यह पुरस्कार इस केंद्र से जुड़े सभी लोगों..वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए है। गांधी फाउंडेशन का सालाना भाषण देते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश आफताब आलम ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर नये सिरे से गौर करने की जरूरत है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













