सदस्य बनिए


बीएसई सूचकांक ने लगाया तिहरा शतक



प्रकाशित: Mon, 12 Oct 2009 at 18:03 IST (Jai Shanker Prasad Shukla)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
मुंबई। अगस्त महीने में उत्साहजनक औद्योगिक वृद्धि दर और अंबानी बंधुओं के बीच सुलह होने की उम्मीद से आज शेयर बाजार काफी उत्साहित दिखे और बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 384.01 अंक के जोरदार उछाल से बढ़त के साथ 17,026.67 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स एक अक्तूबर को 17,000 से उपर पहुंचा था।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 109.05 अंक की बढ़त के साथ 5,054.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 5,068.05 अंक के दिन के उच्च स्तर पर चला गया था।

औद्योगिक वृद्धि दर में तेजी को देखते हुए वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि यह पूर्व की मंदी से सुधार की ओर की प्रक्रिया है और संभव है कि आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया जा सकता है। वित्त मंत्री के इस बयान का शेयर बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ा। बाजार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कल के बयान का भी समर्थन मिला जिसमें उन्होंने कहा था कि आर्थिक वृद्धि दर बढ़ेगी।
उधर यूरोपीय बाजारों में तेजी के रुख से भी बाजार में तेजी की धारणा बनी। बीएसई आईटी इंडेक्स में 125.59 अंक की तेजी दर्ज की गई, जबकि बैंकेक्स 256.74 अंक चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई 5.16 फीसद, आरईएल इंफ्रा 5 फीसद, विप्रो 3.79 फीसद, आईटीसी 3.74 फीसद, टीसीएस 3.36 फीसद, आरआईएल 3.19 फीसद, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 2.83 फीसद, इनफोसिस 2.82 फीसद, मारुति सुजुकी 2.80 फीसद, सन फार्मा 2.51 फीसद, टाटा स्टील 2.51 फीसद और एचडीएफसी 2.41 फीसद चढ़कर बंद हुए। बंबई स्टाक एक्सचेंज में 1,627 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ, जबकि 1,108 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -