सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
केरी अगले सप्ताह जा सकते हैं पाक दौरे पर प्रकाशित: Fri, 09 Oct 2009 at 22:52 IST (Avdhesh Kumar) इस्लामाबाद। पाकिस्तान को अगले पांच वर्ष में साढ़े सात अरब डालर की मदद देने वाले विधेयक को तैयार करने में सहयोग देने वाले अमेरिकी सीनेटर जॉन केरी के अगले कुछ दिनों में इस्लामाबाद की यात्रा पर जाने की संभावना है जहां वह वित्तीय सहायता से संबंधित चिंताओं को दूर करेंगे।
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष केरी के अगले सप्ताह इस्लामाबाद जाने की संभावना है जहां वह नेतृत्व से बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि उनके विचार विमर्श के दौरान अमेरिकी सहायता पर पाकिस्तानी सेना की ओर से व्यक्त की गयी चिंताओं के छाये रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को मदद के लिए अमेरिकी संसद ने गत सप्ताह केरी लुगर विधेयक को पारित कर दिया था। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













