सदस्य बनिए


जमात कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से नाखुश



प्रकाशित: Fri, 09 Oct 2009 at 17:03 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
मुंबई। जमात-ए-इस्लामी हिंद की महाराष्ट्र इकाई ने फैसला किया है कि वह 13 अक्तूबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राकांपा को समर्थन देने की बजाय धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों को समर्थन देगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में जमात ने बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी जिसका अब उसे पछतावा है।

जमात-ए-इस्लामी हिंद की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता असलम गाजी ने बताया कि जमात धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों को समर्थन देगी जो धर्मनिरपेक्ष ताकत के रूप में कांग्रेस-राकांपा का विकल्प बने।

जमात के आतंकवाद और अन्य अपराधों में मुस्लिम युवाओं पर चल रहे मामलों की सुनवाई में हो रही देरी और श्रीकृष्णा आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में देरी जैसे मुद्दे मुख्य हैं।
जमात ने महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है। इनमें से अधिकतर तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार होंगे जबकि कुछ कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0301849842072 - @