सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
ठेकेदार ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी प्रकाशित: Wed, 07 Oct 2009 at 20:30 IST (Tariq Habib) ग्वालियर। श्रीविहार कॉलोनी में एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी और दो जवान बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक परिवार का मुखिया रधुराज, नगर निगम में ठेकेदार था। जानकारी के मुताबिक उसकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और काफी लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। बेटा पुलिस में प्लाटून कमांडर था और कई दिनों से पोस्टिंग नहीं होने की वजह से घर में ही था। जैसा कि बताया जाता है घटना की वजह पारिवारिक समस्या और उससे उपजे कलह बताया गया है। खास बात यह है कि रघुराज ने जिस रिवॉलवर से पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी उसका लाइसेंस नहीं है। पुलिस को जांच से पता चला है कि यह परिवार कर्ज के बोझ से भी परेशान था। पुलिस को सात अलग-अलग सुसाइट नोट भी मिले हैं। ठेकेदार रघुराज ने यह सुसाइट नोट एसपी ग्वालियर, आयकर विभाग और आरटीओ को संबोधित कर लिखा है। इसमें गाड़ी का ट्रांसफर, संपत्ति का अंतरण और जायदाद को बहू-बेटियों के नाम करने का निर्देश है। साथ ही बहू-बेटियों को इस मामले से पूरी तरह अलग भी बताया गया है और उन्हें परेशान ना करने की ताकीद की गयी है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













