सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
बीएसई सूचकांक 152 टूटा प्रकाशित: Wed, 07 Oct 2009 at 19:27 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद के बावजूद चुनिंदा शेयरों में बिकवाली किए जाने से बीएसई सेंसेक्स 151.88 अंक की गिरावट के साथ 16,808.66 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.65 अंक की गिरावट के साथ 4,985.75 अंक पर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में बढ़ोतरी का रुख देखा गया। आज डालर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 46.49 के स्तर पर पहुंचने से टीसीएस, विप्रो और इनफोसिस जैसे आईटी शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, एशियाई शेयर बाजार करीब एक फीसद से दो फीसद के बीच तेजी के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय शेयर बाजार भी तेजी के रुख के साथ खुले। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बाजार से पूंजी निकासी के चलते सेंसेक्स के 17,000 अंक का स्तर छूने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली की। एनएसई के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई पिछले दो कारोबारी सत्रों में बिकवाल बने हुए हैं। इधर आईटी शेयरों में गिरावट के चलते बीएसई आईटी इंडेक्स 2.74 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुआ। इनफोसिस टेक्नोलाजीज में 2.55 फीसद, विप्रो में 4.28 फीसद और टीसीएस में 3.31 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही आटो क्षेत्र की मारुति सुजुकी के शेयर भाव में 3.86 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। जबकि एसबीआई 2.66 फीसद, ग्रासिम 2.43 फीसद, रिलायंस कम्युनिकेशसं 2.31 फीसद आईसीआईसीआई बैंक 2.23 फीसद, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 1.80 फीसद और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.57 फीसद की गिरावट लेकर बंद हुए। हालांकि, लंदन मेटल एक्सचेंज में धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख से यहां स्टरलाइट में 5.53 फीसद और टाटा स्टील में 1.23 फीसद की तेजी दर्ज की गई। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
