सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ प्रकाशित: Tue, 06 Oct 2009 at 13:04 IST (Sanjay Srivastava) Tags: जम्मू , जम्मू कश्मीर जम्मू। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन विभिन्न जगहों पर आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने आज बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने सांबा जिले के मानसर वन क्षेत्र में तलाशी अभियान में आज सुबह एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से चार किलो आरडीएक्स, पिस्तौल की 105 गोलियां और अन्य हथियार बरामद किया। सुरक्षा बलों ने कल रात पूंछ जिले के नियंत्रण रेखा के निकट सब्जियां क्षेत्र से दूसरे ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से एक एके राइफल, एक पिस्तौल, पांच मैगजीन, एके की 315 गोलियां, पिस्तौल की चार मैगजीन और दो ग्रेनेड बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सेना ने रियासी जिले के महोरा क्षेत्र में भी एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से एक ग्रेनेड लांचर, एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद किया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
