सदस्य बनिए


राज सही दिशा में चल रहे हैं: मनसे



प्रकाशित: Thu, 01 Oct 2009 at 22:00 IST (Jai Shanker Prasad Shukla)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र चुनावों में शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर की गई प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए पार्टी ने कहा है हमारे नेता सही मार्ग पर चल रहे हैं। शिवसेना अपना रास्ता भूल गई है। मनसे के महासचिव नितिन सरदेसाई ने पत्रकारों से कहा कि हमारे नेता राज ठाकरे सही मार्ग पर चल रहे हैं और रास्ता नहीं भटके हैं। सरदेसाई ने कहा वास्तव में लोगों ने राज के शिवसेना छोड़ने के बाद शिवसेना को छोड़ दिया है। वह अब गलत रास्ते पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि उद्धव ने कल एक रैली में कहा था। कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति राज के रास्ते को लांघने की हिम्मत नही करेगा, क्योंकि उनका रास्ता गलत है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0293860435486 - @