सदस्य बनिए


बच्चों के कार्यक्रम में नजर आयेंगी मिशेल ओबामा



प्रकाशित: Thu, 01 Oct 2009 at 19:24 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
लंदन। प्रथम विश्व युद्ध के बाद से पहली बार व्हाइट हाउस में बगीचा विकसित कर रहीं अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा बच्चों को पौधारोपण करने और स्वस्थ आहार लेने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जल्द ही एक कार्यक्रम ‘सीसेम स्ट्रीट’ में नजर आयेंगी।
मिशेल बच्चों के इस टीवी शो की 40वीं वषर्गांठ के मौके पर मौजूद रहेंगी। इसका प्रसारण दुनिया भर में 120 से अधिक देशों में किया जायेगा।
सूत्रों के मुताबिक, निर्माताओं ने कहा कि मिशेल बगीचा विकसित करने और स्वस्थ जीवनशैली के फायदों के बारे में बतायेंगी। वह बच्चों को टमाटर, खीरा और अन्य पौधों को रोंपना सीखायेंगी।
अमेरिका की प्रथम महिला इस शो में यह कहती नजर आयेंगी, ‘‘इन बीजों को अंकुरण के लिये सूर्य, मिट्टी और पानी की जरूरत होती है। अगर आप यह स्वस्थ आहार लेंगे तो आप मेरे जैसे बड़े और मजबूत हो जायेंगे। आप जानते हैं कि आप इन सब्जियों को पसंद करेंगे क्योंकि स्वास्थ्यकर होने के साथ ही उनका स्वाद भी आपको अच्छा लगेगा।’’
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0289299488068 - @