सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
बीएसई सूचकांक 17 हजार के पार प्रकाशित: Wed, 30 Sep 2009 at 11:02 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) मुंबई। कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद के बीच विदेशी फंडों की जबरदस्त लिवाली के बल पर बंबई स्टाक एक्सचेंज बीएसई का सूचकांक 23 मई 2008 यानि 16 महीनों में पहली बार 17,000 अंक का स्तर आज लांघ गया। सूचकांक 175.88 अंक की बढ़त के साथ 17,028.79 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 43.90 अंक की बढ़त के साथ 5,050.75 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों का कहना है कि कंपनियों के तिमाही नतीजे काफी बेहतर रहने की उम्मीद से विदेशी फंडों की लिवाली आज जारी रही जिससे बाजार की धारणा काफी सकारात्मक रही और सेंसेक्स ने 17,000 का स्तर लांघ लिया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
