सदस्य बनिए


वसुंधरा राजे के समर्थक दिल्ली पंहुचे



प्रकाशित: Tue, 29 Sep 2009 at 21:46 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे के इस्तीफा प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी में सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।
राजे समर्थक विधायक ज्ञान देव आहूजा ने आज कहा कि भाजपा विधायक दल के सचतेक राजेन्द्र राठौड़ ने अगली रणनीति के लिए दिल्ली पंहुचने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि राजे समर्थक विधायक राजेन्द्र राठौड़, डा दिगम्बर सिंह, राधेश्याम गंगानगर दिल्ली पंहुच चुके हैं जबकि मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजे समर्थक विधायकों का दिल्ली पंहुचना शुरू हो गया है। आहूजा के अनुसार वसुंधरा राजे के इस्तीफा प्रकरण पर दिल्ली में विचार..विमर्श होने के बाद फैसला किया जायेगा।
गौरतलब है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को नेता प्रतिपक्ष से त्यागपत्र देने के लिए गत महीने निर्देश दिया था लेकिन उन्होंने इसकी समय सीमा तय नहीं की थी। राजे बाद में आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली पंहुचीं लेकिन पंहुचने के अगले दिन ही वसुंधरा राजे के बीमार हो जाने के कारण वरिष्ठ नेता वैंकेया नायडू से मुलाकात नहीं हो सकी थी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -