सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
बच्चों के प्रति सावधान हो जाएं कामकाजी माताएं प्रकाशित: Tue, 29 Sep 2009 at 19:56 IST (Ramesh Chandra) यदि आप कामकाजी मां हैं तो अपने बच्चों की सेहत के प्रति सावधान हो जाइए क्योंकि अधिकतर समय घर से बाहर बिताने पर आपके बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
एक नये अध्ययन के मुताबिक कामकाजी माताओं के बच्चे अपना अधिकतर समय टीवी देखने में बिताते हैं। घर में रहने वाली माताओं के बच्चों की तुलना में कामकाजी माताओं के बच्चों के खानपान संबंधी आदत बिगड़ जाती है, जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन में ब्रिटेन के 12,000 उन स्कूली बच्चों को शामिल किया गया जिनका जन्म वर्ष 2000 और 2002 के बीच हुआ है। अध्ययन में यह पता चला कि नौकरी करने वाली माताओं के बच्चे अपना अधिकतर समय टीवी देखने में बिताते हैं, कम कसरत करते हैं और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं। ऐसे बच्चे बहुत कम फल और सब्जियां खाते हैं। वहीं, दूसरी ओर नौकरी करने के बजाय घर को तरजीह देने वाली माताओं के बच्चे बहुत अधिक पोषक खुराक लेते हैं और अधिक कसरत भी करते हैं। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की तुलना में पार्ट टाइम काम करने वाली माताओं के बच्चे कुछ कम स्वस्थ होते हैं। इस अध्ययन के नतीजों के जरिये यह सुझाव नहीं दिया गया है कि माताओं को नौकरी नहीं करनी चाहिए। बच्चों की विकृत जीवनशैली के बारे में वक्त की कमी को मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार और जीवनशैली के बीच संबंध है, जो बच्चों को मोटापा और रोगों के जोखिम की ओर अग्रसर करता है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
