सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
महाराष्ट्र चुनाव के लिए दिग्विजय पार्टी समन्वयक नियुक्त प्रकाशित: Sun, 27 Sep 2009 at 22:24 IST (Ramesh Chandra) नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने आज कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिहं को चुनाव से संबंधित पार्टी मामलों और राज्य में गठबंधन सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।
महाराष्ट्र में नामाकंन के वापस लेने की अंतिम तिथि 29 सितंबर के बाद होने वाले चुनाव प्रचार अभियान को ध्यान में रखते हुए सिंह की नियुक्ति की गयी है। सिंह को महाराष्ट्र में पार्टी के तालमेल का अनुभव हासिल है और इससे पहले उनको राज्य में पार्टी की स्थिति का जायजा लेने के लिए पिछले महीने भेजा गया था। वह पिछले विधानसभा चुनाव.2004 में प्रचार अभियान में पार्टी के समन्वयक थे जबकि अखिल कांग्रेस महासचिव मारग्रेट अल्वा राज्य की प्रभारी थी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस नियुक्ति का मतलब यह हुआ कि राज्य में होने वाले इन विधानसभा चुनावों में दिग्विजय सिंह के प्रमुख नेता होंगे जबकि पार्टी के राज्य के प्रभारी रक्षा मंत्री एके एंटोनी अन्य कार्यो में भी पूरी तरह से सहयोग देंगे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
