सदस्य बनिए


शादी करके राजनीति में आना चाहते हैं राहुल महाजन



प्रकाशित: Tue, 22 Sep 2009 at 22:07 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। रियलिटी शो ‘बिग बॉस-2' से रुपहले पर्दे पर सुखिर्यों में आये राहुल महाजन ने शादी करने के लिए भी रियलिटी शो का मंच चुनने के साथ ही अभिनय की दुनिया के अलावा राजनीति में आने की संभावनाओं को भी कायम रखा है।
राहुन ने यह भी माना है कि वह अपनी आर्थिक जरूरतें मनोरंजन क्षेत्र से ही पूरी करेंगे।
‘राखी का स्वयंवर' के बाद अब सीजन..2 के तहत ‘स्वयंवर 2 राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में उनके लिए वधू की खोज की जाएगी।
राहुल महाजन ने आज यहां कार्यक्रम की घोषणा के मौके पर कहा कि वह जीवन के काफी उतार-चढ़ावों के बाद अब नये सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहते हैं और शादी करके परिवार बसाना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मेरी जिंदगी में पिछले तीन साल में काफी कुछ हुआ है। आज मेरे जीवन के नये अध्याय की शुरूआत हो रही है। मैंने इस चैनल पर अपनी जीवन संगिनी चुनने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी श्वेता के बारे में पूछे गये एक सवाल पर केवल इतना कहा कि वह आज भी मेरी दोस्त हैं और हम दोनों संपर्क में हैं। इससे ज्यादा उनके बारे में बात नहीं करुंगा।
बहन पूनम महाजन के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल ने कहा कि वह उनके लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे और कल उनके नामांकन में शामिल होने मुंबई जाएंगे। वह महाराष्ट्र में भाजपा.शिवसेना गठबंधन के अन्य उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करने के लिए तैयार हैं। एनडीटीवी इमेजिन के सीईओ समीर नायर ने इस मौके पर कहा कि इस शो में 16 कन्याएं होंगी, जिनमें से राहुल अपनी जीवनसाथी चुनेंगे।
नायर ने कहा कि जल्दी ही चैनल ऑडिशन शुरू कर देगा। इसमें आवेदन करने वाली लड़कियों में से राहुल की मदद से 16 लड़कियां चुनी जाएंगी, जिनमें से करीब तीन माह में 30 एपिसोड के बाद राहुल अपनी जीवनसंगिनी चुनेंगे। नायर के अनुसार शो का प्रसारण दिसंबर के मध्य से शुरू होगा और मार्च 2010 तक चलेगा।
उधर ‘राखी का स्वयंवर' में राखी द्वारा जीवनसाथी चुने गये इलेश से उनकी अलगाव की खबरों पर नायर ने कहा कि यह उनकी आगे की जिंदगी है, चैनल ने तो जीवनसाथी चुनने का मंच प्रदान किया था और यही राहुल महाजन के लिए भी किया जा रहा है। हालांकि नायर ने इस तरह के कार्यक्रमों से विवाद जुड़े होने की बात स्वीकारी।
राहुल ने बताया कि एनडीटीवी इमेजिन के सीईओ समीर नायर से एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में ‘राखी का स्वयंवर' की चर्चा हुई और बाद में इसके अगले सीजन में राहुल महाजन का नाम तय हो गया।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -