सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
देश की एक तिहाई निरक्षरता पर राष्ट्रपति दुखी प्रकाशित: Tue, 22 Sep 2009 at 17:51 IST (Avdhesh Kumar) नयी दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज इस बात पर चिंता जतायी कि आजादी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति होने के बावजूद देश की एक तिहाई आबादी अभी भी निरक्षर है और उनमें आधी संख्या महिलाओं की है ।
राष्ट्रपति ने आज यहां 26 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों की 100 से अधिक नव साक्षर महिलाओं और श्रमसेवी अध्यापकों के समूह के साथ बातचीत में यह चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के बीच बडे पैमाने पर व्याप्त निरक्षरता को समाप्त करने के लिए कारगर कदम उठाने की सख्त जरूरत है । उन्होंने हालांकि इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस साल संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में उनके भाषण के बाद सरकार ने साक्षर भारत मिशन की शुरूआत की है । इस मिशन का उद्देश्य अगले पांच साल के अंदर महिला निरक्षरता कम करना है । इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि साक्षर भारत मिशन में अगर पुरूषों, महिलाओं और गैर सरकारी संगठनों को शामिल करके इसे राष्ट्रीय आंदोलन के बदल दिया जाये तो इसके बेहतर परिणाम होंगे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
