सदस्य बनिए


स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक दिशा-निर्देश बनाएंगे : मानवाधिकार आयोग



प्रकाशित: Fri, 04 Sep 2009 at 12:43 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। मरीजों के अधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं से चिंतित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक दिशा-निर्देश बनाने की तैयारी में है, जिसमें खास ध्यान मानसिक और संक्रामक रोगों पर दिया जाएगा।

एनएचआरसी के सूत्रों ने बताया कि दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य से जुड़े सभी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप आयोग की विशेषज्ञ समिति की अनुमति के बाद दिया जाएगा। आयोग ने पिछले दिनों मरीजों और विशेष तौर पर मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों के अधिकारों के उल्लंघन पर खासी चिंता जताई थी।

जुलाई में मानसिक रोगों संबंधी एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के सदस्य पीसी शर्मा ने कहा था कि देश में मानसिक और सामान्य चिकित्सा सेवा कई कमियों का सामना कर रही हैं। एनएचआरसी ने इसके पूर्व मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों के उपचार और देख-रेख के संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे लेकिन यह पहली बार है, जब आयोग स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक दिशा-निर्देश बनाने जा रहा है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -