सदस्य बनिए


शाहरूख,सलमान की खाई पाटेंगी फराह



प्रकाशित: Sun, 30 Aug 2009 at 20:16 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान और सलमान खान की दोस्त फराह खान इन दोनों कलाकारों के बीच सुलह कराने में भूमिका निभाना चाहती हैं।
कोरियोग्राफर से निर्देशक बनने वाली फराह का मानना है कि इन दोनों कलाकारों के बीच झगड़ा लंबा खिंच गया है।
फराह ने बताया कि मुझे उम्मीद है कि मैं उन दोनों के बीच की खाई को पाट सकती हूं। उनके बीच का झगड़ा अब लंबा खिंच रहा है। फराह खान एक चैट शो ‘तेरे मेरे बीच में' की मेजबान बनी है। इस कार्यक्रम में प्रथम सेलिब्रिटी मेहमान के रूप में सलमान और उनकी मां ने शिरकत की थी।
वह इस कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में शाहरूख खान को बुलाने की योजना बना रही है।
उन्होंने बताया कि चूंकि, सलमान खान इससे पहले किसी चैट शो में शरीक नहीं हुए थे और इस शो के दौरान वह बहुत सरल थे। हमनें उन्हें अपना पहला मेहमान बनाया था, लेकिन दर्शकों को अंत तक बांधकर रखने के लिए शाहरूख इस शो के अंतिम मेहमान होंगे।
गौरतलब है कि सलमान की महिला मित्र कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में बालीवुड के इन दोनों अभिनेताओं के बीच झगड़े के बाद इनमें पिछले साल से बातचीत बंद है। हालांकि, दोनों ही अभिनेता नियमित तौर पर सार्वजनिक रूप से एक दूसरे का उपहास उड़ाते हैं। सलमान और शाहरूख खान के दोस्ताना ताल्लुकात थे। इन दोनों ने 1995 की हिट फिल्म करण अजरुन में एक साथ अभिनय किया था। वर्ष 2007 में शाहरूख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम' फिल्म में फराह खान के निर्देशन वाले एक गाने में सलमान ने अतिथि भूमिका निभाई थी।
सलमान के साथ फराह के अच्छे ताल्लुकात हैं। उन्होंने सलमान की आगामी फिल्म ‘मि एंड मिसेज खन्ना' में उनके लिये एक नृत्य का भी निर्देशन किया है।
करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘काफी विद करण' के साथ अपने शो की तुलना किये जाने पर उन्होंने कहा कि वह जौहर को टक्कर देने की कोशिश नहीं कर रही है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0294229984283 - @